समस्तीपुर: एनडीए की सरकार बनने पर भाजपाईयों ने अबीर गुलाल लगाने के साथ पटाखे फोड़ कर मनाया जश्न, दी बधाईयां

एनडीए की सरकार बनने पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न, दी बधाई


समस्तीपुर: बिहार में एक बार फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस कड़ी में चकमेहसी क्षेत्र में रविवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। चकमेहसी भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में सोमनाहा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी जाहिर किया। मौके पर महेश चौरसिया, सूर्यकांत मालाकार आदि थे। इधर, चकमेहसी में भी भाजपा कार्यकर्ता ने एनडीए सरकार बनने पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाने के साथ पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया। मौके पर चकमेहसी भाजपा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, अंकित कुमार त्रिवेदी, तेज नारायण राम आदि मौजूद थे।


मोरवा में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विजय कुमार चौधरी को नए मंत्रिमंडल में फिर से शपथ ग्रहण करने पर मोरवा एवं सरायरंजन प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।


कल्याणपुर क्षेत्र के विभिन्न जगहों के भाजपा और जदयू के कार्यकर्ताओं ने बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। हर्ष जताने वालों में एनडीए के कार्यकर्ताओं में रामचंद्र ठाकुर, राजकुमार सिंह, राधे श्याम ठाकुर, श्याम नारायण शर्मा, विजय शर्मा, पूर्व प्रमुख इत्तेखार अहमद, लालबाबू झा, लक्ष्मी सिंह, तेज नारायण राम, संजीव सिंह, इंद्रमणि गुड्डू, विजय शंकर ठाकुर, दिलीप साहनी आदि दर्जनों लोग शामिल हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post