कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर में जिला स्तरीय महागठबंधन दलों की बैठक भाकपा नेता राम चंद्र महतो की अध्यक्षता में संपन्न

रिपोर्ट- ए. एन. प्रसाद।

बैठक भाकपा माले महागठबंधन में आगामी 25 फ़रवरी 2024 को महागठबंधन के नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा के तहत आगमन पर ताजपुर में जिला महागठबंधन दलों के जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव आदरणीय नेता तेजस्वी यादव का आगवानी करते हुए 12:00 बजे ताजपुर से चलकर, 12:30 बजे मुसरीघरारी, 1:00 बजे समस्तीपुर कर्पूरी स्मारक, 1:30 बजे कल्याणपुर, 2:00 बजे जटमलपुर तक अगवानी में रहेंगे। आगामी 3 मार्च 2024 को पटना के गांधी मैदान में होने वाले रैली की सफलता हेतु जिला के सभी प्रखंडों में महागठबंधन दलों की बैठक आयोजित कर जिला से 50 हज़ार की संख्या में पटना रैली में भाग लेने का निर्णय लिया गया। 


बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अबू तमीम, राजद की जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती एवं राजेश्वर महतो, माले के जिला सचिव उमेश प्रसाद, माकपा के जिला सचिव रामाश्रय महतो, भाकपा के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, विधान पार्षद कारी शोऐब, देवेंद्र नारायण झा, ब्रज किशोर रवि, राम चंद्र पासवान, जीवछ पासवान, सत्यनारायण सिंह, उपेंद्र राय, ललन कुमार, गंगा प्रसाद झा आदि लोगों ने भी अपने अपने विचार रखें।

Post a Comment

Previous Post Next Post