पदभार: सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 के रूप में विजय महतो ने किया प्रभार ग्रहण

पदभार: सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 के रूप में विजय महतो ने किया प्रभार ग्रहण


रिपोर्ट: टी. वी. कुमार।


समस्तीपुर :- जिला अंतर्गत सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 के रूप में विजय महतो ने प्रभार ले लिया है। जानकारी के अनुसार सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 का कार्यालय कल्याणपुर में बनाये जाने की बात चल रही है। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर समस्तीपुर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का क्षेत्र बड़ा होने के कारण इसे दो भागों में बांटा गया है। अब सदर क्षेत्र में दो-दो एसडीपीओ होंगे।


एसडीपीओ-1 के अधीन ताजपुर थाना, बंगरा थाना, कर्पूरीग्राम थाना, मुसरीघरारी थाना, सरायरंजन थाना, पूसा थाना, वैनी थाना, नगर थाना व मुफस्सिल थाना को रखा गया है। वहीं एसडीपीओ-2 के अधीन कल्याणपुर थाना, वारिसनगर थाना, मथुरापुर थाना, खानपुर थाना, चकमेहसी थाना को रखा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post