गांव की ओर: चुनावी बिगुल बजते ही भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत चले गाँव की ओर...
समस्तीपुर: जिला के हसनपुर विधानसभा में भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव ने शनिवार को दल की मजबूती के लिए लाभार्थी संपर्क अभियान के परिपेक्ष में मौजी पंचायत के ब्रह्म स्थान, संतोषी टोला, अहिलवाड़ पंचायत एवं बड़गांव पंचायत के पुकार चौक पर आम आवाम से संपर्क अभियान चलाकर मोदी सरकार के लाभकारी योजना से अवगत करवाते हुए प्रेरित किया।
मौके पर मंडल अध्यक्ष ऋषि राज सिंह, आई टी सेल मंडल संयोजक श्याम सुंदर पासवान, किसान नेता सिकंदर यादव, शक्ति प्रमुख युगल किशोर सिंह आदि मौजूद थे।

Post a Comment