सियासी फेरबदल: हरियाणा में पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, अब कौन होगा नया मुख्यमंत्री?
चंडीगढ़ / हरियाणा: राज्य में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर मीटिंग के बाद यह फैसला हुआ। अब भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी।
आपको बता दें कि पूरी कैबिनेट ने मुख्यमंत्री आवास में बैठक के बाद राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और फिर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ पूरी कैबिनेट ने भी अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा है। मुख्यमंत्री इस्तीफा देने के बाद भाजपा विधायक दल के साथ बैठक के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इससे पहले उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात की और कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। सीएम की गाड़ी में गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मौजूद थे।
निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक
हरियाणा मुख्यमंत्री आवास पर मनोहर लाल ने निर्दलीय विधायकों से बैठक की और वहां से राजभवन के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री के अलावा अन्य सभी मंत्री भी अपनी-अपनी गाड़ियों में राजभवन पहुंचे और इस्तीफा दे दिया। जानकारी यह भी है कि हरियाणा के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार दोपहर को ही होगा। राजभवन में शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। इस कवायद में पार्टी में सक्रिय नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। पांच बजे के करीब शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस काम के लिए अर्जुन मुंडा और बिप्लव देव चंडीगढ़ पहुंच गए हैं।
![]() |
| कहीं अगले मुख्यमंत्री ये तो नहीं? |
आज शपथ लेंगे नये मुख्यमंत्री
आज हरियाणा के नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे और राजभवन में समारोह होगा। उधर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ बतौर पर्यवेक्षक चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे हैं और यहां पर पर्यवेक्षक बनकर सभी पहुंचे। राज्यसभा सासंद सुभाष बराला ने इन सभी का स्वागत हवाई हड्डे पर किया है। मीडिया से बातचीत में कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि फिलहाल, मुख्यमंत्री तो मनोहर लाल खट्टर ही होंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद ने भी कहा कि सीएम मनोहर लाल ही रहेंगे।



Post a Comment