पटना: बिहार विधानसभा की कार्यवाही में तेजस्वी यादव ने सदन में अपना पक्ष रखा। तेजस्वी यादव ने इस दौरान सीएम नीतीश पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश से यह तक कहा कि, मुख्यमंत्री जी स्वस्थ्य रहिए। अगर कोई दिक्कत होगी तो हमें याद कीजिएगा, हम साथ हैं।
वहीं तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय चौधरी ने जमकर निशाना साधा। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर परिवारवाद के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने बड़े विभाग अपने पास रखे। पार्टी अध्यक्ष से लेकर सांसद तक सभी पद एक परिवार में रखना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि, जनादेश एनडीए के साथ है। पहले भी जनादेश एनडीए के साथ था और आज भी है। वो कह रहे हैं कि हम जनता की बात उठाएंगे, वो कितनी बार गए। हमने विपक्ष में रहते हुए लोगों के आंसूं पोछे।
तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि नेचर, सिग्नेचर कभी नहीं बदलता है। इतना पैसा आपके पास कहां से आया। बिहार में जंगलराज लाने का काम इन लोगों ने किया।

Post a Comment