समस्तीपुर: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नगर संगठन का किया गया विस्तार

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नगर संगठन का किया गया विस्तार

रिपोर्ट- डी.एन.एन, डेस्क।

समस्तीपुर: जिला में 22 फरवरी को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नगर अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा ने नगर संगठन का विस्तार किया। जिसमें वार्ड नं० 27 के वार्ड अध्यक्ष आफताब आलम, वार्ड नं० 6 के वार्ड अध्यक्ष शादाब खान, वार्ड नं० 25 के वार्ड अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ टिनू, वार्ड नं० 42 के वार्ड अध्यक्ष राजन कुमार यादव एवं वार्ड नं० 13 के वार्ड अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ अजीत को मनोनीत किया गया।


मौके पर दलित सेना जिला अध्यक्ष राजा पासवान, नगर महासचिव छोटू पासवान, नगर उपाध्यक्ष रवि कुमार झा, नगर महासचिव सोनी सिंह, राजीव कुमार, अंटू त्रिवेदी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post