समस्तीपुर: भारत के खेतीहर मजदूर यूनियन की तरफ से कल्याणपुर प्रखंड पर विभिन्न मांगों को लेकर एक विशाल प्रदर्शन

समस्तीपुर: भारत के खेतीहर मजदूर यूनियन की तरफ से कल्याणपुर प्रखंड पर विभिन्न मांगों को लेकर एक विशाल प्रदर्शन

रिपोर्ट- टी. वी. कुमार।

समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय पर दिनांक 23 फरवरी 2024 को भारत के खेतीहर मजदूर यूनियन की तरफ से विभिन्न मांगों को लेकर एक विशाल प्रदर्शन किया गया। मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खेतीहर मजदूर यूनियन के प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मुन्ना ने किया वहीं संचालन विष्णु देव शर्मा ने किया। जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरहेता पंचायत में शांति नगर में बसे हुए लोगों को जमीन से बेदखल ना किया जाए और उक्त जमीन का कागजात एवं शेष भूमि का बंदोबस्ती अविलंब कराया जाए, तथा मनरेगा में 200 दिन काम और ₹600 मजदूरी तथा बचे हुए मजदूरों को जॉब कार्ड बनाने की मांग की गई। वहीं वासुदेवपुर पंचायत के वास गीत परचाधारी उत्तम दास पिता स्वर्गीय भिखर दास एवं अन्य के जमीन पर दखल कब्जा करने की मांग की गई। 


वहीं वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। प्रखंड और अंचल कार्यालय दलालों से घिरा हुआ है। पिछड़ा, दलित और गरीबों के काम सरकारी फाइलों में सिमट कर रह गई है। इसलिए हमारी मांगों पर अविलंब विचार करते हुए करवाई किया जाए नहीं तो इससे बड़ा आंदोलन भारत के कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के द्वारा कल्याणपुर की धरती पर खड़ा किया जाएगा। सभा को मुख्य रूप से राघवेंद्र कुमार यादव, लाला प्रसाद, भोला राय, एस एम ए इमाम, मनोज कुमार गुप्ता, राम सागर पासवान, भारत के कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री रामश्रय महतो, उमेश शर्मा इत्यादि लोगों ने संबोधित किया।वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल से मिलकर सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post