समस्तीपुर : जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में अंचल पदाधिकारी कमलेश कुमार व राज्स्व पदाधिकारी विनीता कुमारी का विदाई सम्मान समारोह का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता आयोजित की गई। मिथिला की परंपरा से उपस्थित कर्मियों सहित मुखिया गण प्रखंड प्रमुख गणमान्य लोगों ने किया। कितने लोगों ने आंसू बहाये। सभी वक्ताओं ने दोनों पदाधिकारी की प्रशंसा की। मुख्य वक्ताओं में प्रखंड प्रमुख कृष्णा कुमारी, राधेश्याम ठाकुर, उमेश शर्मा, दिनेश कुमार, धीरेंद्र चौधरी, राकेश कुमार पांडे, रघुनाथ दास, अमीन ओम विकास, भूषण यादव, लालो राम, आईटी के रवि कुमार, मुखिया राधा देवी, कृष्ण कुमार ठाकुर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार यादव, थाना अध्यक्ष राजन कुमार, चकमेहसी थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी, राजस्व कर्मचारी कंचन कुमार, लक्ष्मण कुमार, प्रेमलता कुमारी, जिला बीस सूत्री के सदस्य मुकेश कुमार राय, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष पटेल, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू राय, चंद्रप्रकाश गुड्डू, डॉ पप्पू सहित दर्जनों लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश सिंह ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन उपप्रमुख दीपक कुमार ने किया।
प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में विदाई -सह- सम्मान समारोह आयोजित
Jageshwar News
0

إرسال تعليق