लोकसभा चुनाव 2024: चुनाव के तारीखों का हुआ ऐलान, बिहार में कब और कितने चरणों में होगा चुनाव, आइए जानते हैं...

लोकसभा चुनाव 2024: चुनाव के तारीखों का हुआ ऐलान, बिहार में कब और कितने चरणों में होगा चुनाव, आइए जानते हैं...

रिपोर्ट: टी. वी. कुमार।

पटना: लोकसभा चुनाव 2024 के तिथियों का शनिवार को ऐलान कर दिया गया. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. 4 जून को मतगणना का कार्य होगा। 19 अप्रैल से चुनाव की शुरूआत होगी। बिहार में पहले चरण के चुनाव की तैयारी शुरु हो गई है। राज्य में पहले चरण में चार सीटों पर चुनाव होगा। वहीं दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवे चरण में पांच-पांच सीटों पर चुनाव होगा। वहीं छठे और सातवें चरण में 8-8 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। वहीं 4 जून को रिजल्ट जारी होगा।



मालूम हो कि, बिहार के क्षेत्र संवेदनशील भी माने जाते रहे हैं। इस वजह से यहां कई चरणों में चुनाव कराए जाते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सात चरणों में यहां चुनाव कराए गए थे। पहले चरण में चार सीट, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में पांच-पांच सीटों पर चुनाव कराए गए थे। इसके अलावे छठे और सातवें चरण में आठ-आठ सीटों पर चुनाव कराए गए थे।



राजीव कुमार ने कहा कि भौगोलिक, सांस्कृतिक रूप से विविध इस देश के सबसे बड़े चुनाव के लिए हमने दो वर्ष तक तैयारी की है। हमारे पास 97 करोड़ मतदाता हैं। यह संख्या अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के कुल मतदाताओं से कहीं ज्यादा है। हमारे पास 10.5 लाख मतदान केंद्र हैं, जिनकी जिम्मेदारी डेढ़ करोड़ लोगों के पास होती है। 55 लाख ईवीएम हैं। चुनाव आयोग अब तक 17 आम चुनाव और 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव करा चुका है। पिछले 11 चुनाव शांतिपूर्ण रहे हैं। अदालती मुकदमे कम हुए हैं।



आगे राजीव कुमार ने कहा कि "हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। उन्होंने कहा कि 543 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए हमने पिछले एक साल में नए वोटरों को जोड़ने पर बहुत मेहनत की है। इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ मतदाता होंगे। 20 से 29 साल उम्र के 19.74 करोड़ मतदाता होंगे। 82 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है।



आइए जानें बिहार में कब कब और किन संसदीय क्षेत्रों में है लोकसभा चुनाव। देखिए चार्ट 👇




Post a Comment

أحدث أقدم