"गांव चलो" अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया क्षेत्र भ्रमण

"गांव चलो" अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया क्षेत्र भ्रमण


कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में किया गया क्षेत्र भ्रमण



दक्षिणी मंडल में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया क्षेत्र भ्रमण



समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के दक्षिणी मंडल में 'गांव चलो' अभियान कार्यक्रम के तहत अजना पंचायत के फुलहारा गांव में बूथ संख्या 204 और 205 में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्र भ्रमण किया गया। मौके पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुधीर शर्मा, उप सरपंच राजनंदन महतो, सोनू महतो, नीलम देवी, कंचन देवी, उर्मिला देवी, शीला देवी, दुर्गा देवी, बसंत महतो, राजकिशोर महतो, सुरेश पंडित इत्यादि सहित सैकड़ों ग्रामीणों को प्रधानमंत्री के द्वारा जनहित में किए गए कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। 



वहीं दूसरी ओर चकमेहसी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा, महामंत्री सुशील मालाकार आदि ने गोराई गांव के बूथ संख्या 166, सोमनाहा गांव के बूथ संख्या 178, बेलसंडी गांव के बूथ संख्या 35 पर गांव चलो कार्यक्रम का आयोजन कर उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में भारत के 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन संबंध में बताया गया। 



वहीं एक तरफ उत्तरी मंडल के अध्यक्ष तेज नारायण राम व महामंत्री मुन्ना कुमार सिंह ने पोषक क्षेत्र के रजपा गांव के प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर प्रवास कर ग्रामीणों को भारत के विकास के संबंध में जानकारी दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post