ससुराल जा रहे अधेड़ की सड़क हादसे में मौत
रिपोर्ट- ए. एन. प्रसाद।
समस्तीपुर: जिला अंतर्गत खानपुर थाना क्षेत्र के सिरोपट्टी गांव स्थित मसीना कोठी के समीप समस्तीपुर - शिवाजीनगर मार्ग पर रविवार की रात सड़क दुर्घटना में ससुराल जा रहे अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोरदीवा पंचायत के रसलपुर पठान वार्ड 8 निवासी स्व. रामनारायण सिंह के 54 वर्षीय पुत्र शंभूनारायण सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घटनास्थल पर घायल अवस्था में अधेड़ को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सदर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को तत्काल घटना की जानकारी दी।
वहीं सोमवार की सुबह स्थानीय पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया। जानकारी मिली है कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोरदीवा पंचायत के रसलपुर पठान वार्ड 8 निवासी 54 वर्षीय शंभूनारायण सिंह खेती आदि करते थे। वहीं मृतक के पुत्र अरविंद कुमार ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के डेकारी में उनका ननिहाल है। रविवार शाम करीब पांच बजे पैदल ही डेकारी में ससुराल जाने के लिए घर से निकले थे। रात करीब आठ बजे स्थानीय ग्रामीण और पुलिस से दुर्घटना की जानकारी मिली। थाना अध्यक्ष मो. फहीम ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

.gif)
إرسال تعليق