समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना क्षेत्र के कुशियारी चौक पर सांसद प्रिंस राज सह लोजपा (राम विलास) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को अपराह्न में फीता काटकर व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर 4 करोड़ 99 लाख रुपए निर्माण लागत से बनाई गई 6 किलोमीटर से अधिक लम्बी सड़क का उद्घाटन किया। वहीं दूसरी ओर कलौजर से बरगामा होते हुए सैदपुर हाट तक के प्रधानमंत्री सड़क का शिलान्यास किया। वहीं इसी क्रम में हमारे संवाददाता के द्वारा पूछे जाने पर सांसद ने समस्तीपुर जिले के दो महत्वपूर्ण रेल ओवर ब्रिज के संबंध में और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण बातें बताई।
मौके पर गठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ता जगह-जगह मौजूद थे। मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, जिला युवा भाजपा मंत्री प्रभात कुमार सिंह, भाजपा जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, भाजपा जिला किसान मोर्चा के महामंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष तेज नारायण राम, भाजपा नेता गुड्डू महात्मा, ओम प्रकाश कुशवाहा, प्रशांत कुमार, प्रवीण कुमार कन्हैया, संगम कुमार, गौतम कुमार, राधेश्याम ठाकुर, सुशील मालाकार, रालोजपा के युवा जिला अध्यक्ष शेखर पांडे, जे पी सेनानी सुरेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे। जगह-जगह ताजपुर से लेकर सोमनाहा आदि जगहों पर सांसद को फूल माला से लाद दिया।


إرسال تعليق